तो क्या नेतान्याहु का हो गया अंत? ईरानी सेना ने नेतन्याहू को मारने का किया दावा, मचा हड़कंप!

नई दिल्ली, ईरान की तरफ से इजरायल को लेकर बहुत बड़ा दावा किया गया है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमले के बाद ईरानी सेना ने बयान जारी किया है। ईरानी सेना ने बयान में कहा कि नेतन्याहू का भविष्य अनिश्चित है।

कामयाबी की जानकारी जल्द देंगे। एक तरफ पहले बयान जारी किया गया था कि हमने टारगेट किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने तेल अवीव में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कथित हमले के समय 76 वर्षीय इजरायली नेता कार्यालय में मौजूद थे या नहीं। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा क अपराधी इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय और शासन के वायु सेना कमांडर के ठिकाने पर खेबर शेकान बैलिस्टिक मिसाइलों से 10वीं लहर के दौरान लक्षित और अचानक हमले किए गए।

जिस मिसाइल के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है उसकी खासियत की बात करें तो इसे मोबाइल लांचर से भी दागा जा सकता है। और इसमें सबसे बड़ी खासियत ये है इसका वॉरहेड उड़ान के अंतिम चरण में भी अपनी दिशा को बदल सकता है। जिससे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे इंटरसेप्ट करना बहुत मुश्किल होता है। इजराइल के पास सबको मालूम है कि आयरन डोम है। वो मिसाइलों को इंटरसेप्ट करके ड्रोन को इंटरसेप्ट करके हवा में ही नष्ट कर सकता है। अगर इस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है सीधे टारगेट पर जाके लगती है। ढाई हजार किमी की इसकी मारक क्षमता है और सबसे बड़ी बात है कि आयरन डोम भी इसे इंटरसेक्ट नहीं कर पाता।

आईआरजीसी दावा कर रहा है कि पीएम के दफ्तर को ऑफिस को उसने हिट किया और उसका ये दावा है कि ये बिल्कुल सफल और सटीक रहा है और इजराइल को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और आईआरजीसी के इस दावे के बाद वो भी इंतजार कर रहा है कि इजराइल की तरफ से इसका क्या रिप्लाई आता है।

Related Posts