सेंसेक्स नई ऊँचाई के साथ 60,048.47 पर बंद हुआ, वहीं, निफ्टी भी 30.25 अंकों की तेजी के साथ 17853.20 पर रहा

मुंबई, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स ने आज रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल किया और नए शिखर पर बंद हुआ. सेंसेक्स कारोबार खत्म होने वक्त 163.11 अंकों की बढ़त के साथ 60,048.47 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी 30.25 अंकों की तेजी के साथ 17853.20 पर बंद हुआ. बता दें कि सेंसेक्स ने 21 जनवरी 2021 को पहली बार 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया था।

सभी चिंताओं को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का दौर जारी है, जहां सेंसेक्स ने 60,000 के स्तर को पार कर लिया।

वर्ष 2003-2007 की तरह ही तेजी के बाजार में हैं, और इसके अगले 2-3 साल तक जारी रहने की संभावना है.’

Related Posts