समाजवादी नेता नदीम खान ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को धन्यवाद दिवस के रूप में मनाया

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 48वं जन्मदिन मना रहे है। अपने पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के खास मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करे रहे है।

इसके साथ ही तमाम नेता, पार्टी कार्यकर्ता, शुभचिंतक और अखिलेश को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से शुभकामना संदेश दे रहे हैं और अखिलेश के लंबे जीवन की कामना कर रहे हैं।

इसी कड़ी में समाजवादी नेता नदीम खान के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन धन्यवाद दिवस के रूप में मनाया जहां एक ओर उनके जन्मदिन के लिए बनाए गए केक पर उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को दिखाया गया तो वहीं दूसरी ओर तमाम कार्यकर्ता हाथों में उन्हीं उपलब्धियो को दर्शाते हुए हाथो में पोस्टर और बैनर लिए हुए अपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे तथा उनके कार्यकाल में उनके द्वारा किये गए तमाम कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहे थे और उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे थे ।

उपरोक्त कार्यक्रम में केक काटने के पश्चात मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों एवं राहगीरों को मिठाई बांटी गई तथा उनको भोजन का भी वितरण किया गया । समाजवादी नेता नदीम खान ने लोगों का आह्वान किया किये वो 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए एक जुट होकर कार्य करें जिससे एक बार फिर पुनः उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर हो सके।

अखिलेश यादव आज अपना जन्मदिन ऐसे मौके पर मना रहे हैं, जब उनको इसी साल में यूपी विधान सभा चुनाव लड़ना है। यूपी की सत्ता के लिये होने वाले संघर्ष से पहले अपना जन्मदिन मना रहे अखिलेश यादव यदि अगला विधान सभा चुनाव जीतते हैं तो निश्चित रूप से वे अपना अगला बर्थडे यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में मनाएंगे। आज बर्थडे के मौके पर उनके चाहने वाले भी अखिलेश यादव के लिये यही कामना कर रहे हैं कि वह अपना अगला जन्मदिन बतौर मुख्यमंत्री मनाएं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी द्वारा कई तरह के सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपाइयों ने पूरे प्रदेश में बृहद स्तर पर आयोजन शुरू कर दिये थे। समाजवादी पार्टी सरकार में निर्मित जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पौधे रोपे गये और प्रकृति व पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में अन्य कई गतिविधिया की गई।

इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर सपाइयों द्वारा सपा रसोई भी लगाई गई है, जिसमें गरीबों समेत हर आदमी को मुफ्त भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है। अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे यूपी में कई सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts