एक बार फिर शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, दूसरा चरण जल्द, इस बार गुजरात से शुरू होगी पदयात्रा

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जिस दौरान भारत जोड़ो यात्रा शुरू की कुछ राजनीतज्ञों ने इस यात्रा को सिरे से नकारते हुए कहा ये इस से कुछ नहीं होगा लेकिन ये यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नई छवि लाई जिसके बाद पार्टी में भी नया जोश आया उसी का परिणाम कर्नाटक चुनाव की जीत भी था।

इस यात्रा में राहुल गांधी को आम लोगो से लेकर खास लोगो का साथ मिला। अब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से कर मेघालय में अंत करंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए इस खबर की पुष्टि की और संवाददाताओं से कहा कि राज्य के भीतर पार्टी के नेता एक समानांतर मार्च करेंगे। पटोले ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक शुरू होगा। प्रमुख कांग्रेस नेता पश्चिमी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मार्च का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के पहले चरण में गांधीजी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 अगस्त में 16 तारीख के बाद शुरू हो सकती है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया, राहुल गांधी गुजरात से ‘भारत जोड़ो यात्रा 2.0’ शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे चुनावी राज्यों को कवर करने की संभावना है। इससे भी अहम बात यह है कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से को कवर करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता यूपी में लगभग 22 दिनों तक पदयात्रा की योजना बना रहे हैं। इस दौरान 63 लोकसभा क्षेत्र कवर हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की यात्रा को लेकर नाना पटोले ने कहा, ‘पूर्वी विदर्भ में मैं खुद पदयात्रा करूंगा। पश्चिमी विदर्भ में हमारी पार्टी के नेता इसका नेतृत्व करेंगे। उत्तरी महाराष्ट्र में बाला साहेब थोराट की लीडरशिप में यात्रा निकाली जाएगी। पश्चिमी महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चौहान होंगे। मुंबई में वर्षा गायकवाड़ यह जिम्मा संभालेंगी।’ उन्होंने कहा कि इसके बाद पदयात्रा के आखिरी चरण में पार्टी के सभी नेता मिलकर कोंकण जाएंगे। कुछ इस तरह से हमारी पदयात्रा का प्रोग्राम तय किया गया है।

नाना पटोले ने कहा कि पदयात्रा के समाप्त होते ही बस यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘बस यात्रा के दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी नेता साथ होंगे। इस दौरान सभी प्रमुख जगहों पर सभाएं की जाएंगी। पार्टी नेता जनता से बातचीत करेंगे और उनकी तकलीफें सुनेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की खामियों के बारे में जनता को बताया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि यह सरकार किस तरह से किसान विरोधी है, यह सरकार किस तरह से युवाओं और गरीबों के खिलाफ है… इसे लेकर पार्टी नेता जनता के साथ संवाद करेंगे। मुझे लगता है कि इससे महाराष्ट्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

पोरबंदर से हो सकती है यात्रा की शुरुआत
बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की कन्याकुमारी से शुरुआत की थी। इस दौरान वह 12 राज्यों में 4,000 किलोमीटर चलते हुए 136 दिनों में श्रीनगर पहुंचे थे। अब वह इस यात्रा के तहत एक और राउंड पर निकलने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के आखिरी दिनों या फिर पिछले साल की तरह ही सितंबर में इस यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो सकता है। गुजरात में भी महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर से इसकी शुरुआत हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा यूपी के लगभग 25 दिनों में प्रदेश के 15 जिलों से यात्रा गुजरेगी।

Related Posts