उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, आगरा में न्याय यात्रा में शामिल हुए सपा प्रमुख

आगरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि यह (राहुल गांधी) मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।”

राहुल गांधी ने कहा, “अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है।”

Related Posts