प्रिती जिंटा ने मेरा संसार तबाह कर दिया है, कभी भी उसे माफ नहीं करूंगी। जानिए अभिनेत्री का दर्द और तड़प

Mumbai सबसे सामान्य बात जो देखने को मिलती है, वह है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर… जिसके कारण कई सेलेब्रिटी महिलाओं के जीवन में उथल-पुथल मच चुकी है और इन महिलाओं ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।कुछ इसी तरह का अनुभव सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ भी हुआ। सुचित्रा ने अभिनेता शेखर कपूर से शादी की थी। शेखर कपूर, जो सुचित्रा से 30 साल बड़े थे, दोनों ने शादी तो की, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। अंत में, उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।

सुचित्रा ने शेखर कपूर से हुए तलाक के लिए अभिनेत्री प्रिती झिंटा को जिम्मेदार ठहराया था। एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने प्रिती के बारे में एक हैरान करने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “प्रिती झिंटा पुरुषों को अपनी तरफ खींचने वाली महिला हैं।”

 

2002 में, सुचित्रा और प्रिती के बीच कई विवाद हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। सुचित्रा ने कहा था कि प्रिती पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करती है, वहीं प्रिती ने आरोप लगाया था कि सुचित्रा का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और उसे डॉक्टर की मदद की जरूरत है।

 

सुचित्रा ने यह भी कहा था, “यह एक खुला हुआ दुनिया है और प्रिती जो चाहती है, वह कर सकती है। झूठ हवा की तरह फैलते हैं, लेकिन सच्चाई में ताकत होती है… मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगी… प्रिती की वजह से ही मेरा और शेखर का तलाक हुआ है।” इस बीच, प्रिती ने भी इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उसका दोनों से कोई संबंध नहीं है।

Related Posts