लखनऊ में रात 11 से 2 बजे तक चलेगा पुलिस का स्पेशल चेकिंग अभियान, जानिए आखिर क्यों?

लखनऊ, लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर रात डेढ़ बजे बाइक से जा रहे युवक को रोका। युवक ने बताया कि वह ठाकुरगंज में रहता है और उसका नाम साहिल है। पुलिस ने उससे देर रात में घूमने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह 18 किमी दूर से गोमती नगर चाय पीने जा रहा है।

जी हां, राजधानी में देर रात घूमने का कल्चर बढ़ रहा है। जिसके चलते मारपीट के मामले बढ़ रहे हैं। अब पुलिस ने ऐसे ही बिना किसी वजह के देर रात घूमने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की है। यह अभियान कुछ चुने हुए एरिया में रात 11 बजे से 2 बजे के बीच चलाया जा रहा है।

पैरेंट्स को कॉल करेगी पुलिस
इस अभियान के अंतर्गत देर रात बेवजह घूमने वाले टीनएजर्स व यूथ की पुलिस ने केवल रोक कर चेकिंग करेंगी बल्कि उनके पैरेंट्स को कॉल कर उनके बारे में सूचना देगी। ताकि पैरेंट्स भी बच्चों को देर रात बेवजह बाहर घूमने से रोकें।

आए दिन होता है झगड़ा और विवाद
राजधानी में कई एरिया में देर रात न सिर्फ लोग बाइक से स्टंट करते हैं, बल्कि कई जगहों पर तो नशेबाजी भी होती है। रात में पुलिस की मौजूदगी रोड पर कम होने के चलते यह सब होता है। वहीं, 1090 चौराहा, लव लेन, गोमती नगर आदि एरिया में तो आए दिन रात में युवाओं के बीच विवाद के मामले भी सामने आते रहते हैं। इसे ही देखते हुए पुलिस ने स्पेशल नाइट चेकिंग रात 11 से 2 बजे का अभियान शुरू किया है। यह अभियान कुछ चुने हुए एरिया में ही चलाया जा रहा है।

इन चौराहों पर पूरी रात जुटी रहती है भीड़
-1090 चौराहा
-लव लेन हजरतगंज
-गोमती नगर पत्रकारपुरम
-गोमती नगर विस्तार जनेश्वर मिश्र पार्क
-गोमती नगर सहारा ओवरब्रिज
-कमता चौराहा
-हुसैनगंज बर्लिंग्टन चौराहा
-चौक चौराहा
-कैसरबाग चौराहा
-लोहिया हॉस्पिटल के पीछे
-पालिटेक्निक चौराहा
-बीबीडी तिराहा

Related Posts