PM Kisan 22th Installment: जानिए कब जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त , जानें किन किसानों के अटक सकते हैं 2000 रुपये

नई दिल्ली, केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस बार योजना के तहत किसानों को 21 किस्त मिल गई है।

अब उन्हें 22वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सवाल है कि आखिर ये 22वीं किस्त कब जारी होगी? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं…

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने का क्या है नियम?

सरकार पीएम किसान योजना की हर किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये देती है। हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है यानी इस किस्त में लाभार्थियों को कुल 6000 रुपये सालाना मिलते हैं। इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

पीएम किसान योजना की पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी इस हिसाब से 22वीं किस्त जारी होने के 4 महीने का समय फरवरी में हो रहा था। इसलिए माना जा रहा था कि फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। फरवरी महीने के 24 दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई तारीख सामने नहीं आई है।

अब कब जारी हो सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त?

माना जा रहा है कि फरवरी के बचे हुए दिनों में ही किस्त की तारीख सामने आ सकती है, इसके बाद होली के बाद ये 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इन किसानों की अटक सकती है 22वीं किस्त की राशि

पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। अगर आपकी प्रोसेस अधूरी रह जाती है और आपका वेरिफिकेशन पेंडिंग दिखता है और किस्त अटक सकती है।

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें?

– आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज में दिखाई दे रहे Farmers Corner में जाए।
– यहां e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
– आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें।
– अपना रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
– प्रोसेस होने के बाद आपके स्क्रीन पर e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

– मोबाइल नंबर
– बैंक अकाउंट

Related Posts