नई दिल्ली, सपोर्ट बनवाने या रिन्यू कराने की सोच रहे लोगों के लिए 15 फरवरी 2026 से कुछ महत्वपूर्ण बदलाव प्रभावी होने जा रहे हैं. भारत सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, तेज और पारदर्शी बनाना है.
आइये आपको बताते हैं कि 15 फरवरी से कौन से बदलाव होने वाले हैं, पूरी लिस्ट यहां देखें:
15 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम
डिजिटल पुलिस वेरिफिकेशन (Digital Verification)
सबसे बड़ा बदलाव पुलिस वेरिफिकेशन के तरीके में है.
रियल-टाइम डेटा: अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए कागजों का इंतजार नहीं करना होगा. डाटा को सीधे पुलिस डेटाबेस के साथ ऑनलाइन मैच किया जाएगा.
mPassport Police App: इस ऐप के जरिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया अब और भी तेज होगी, जिससे पासपोर्ट आपके घर तक पहुंचने का समय 10-15 दिन से घटकर 5-7 दिन रह सकता है.
‘डॉक्यूमेंट-लेस’ आवेदन (कम कागजी कार्रवाई)
आधार और डिजिटल आईडी: अब आपको भारी-भरकम फाइलें ले जाने की जरूरत नहीं होगी. डिजी लॉकर (DigiLocker) के जरिए आपके दस्तावेजों का ऑनलाइन मिलान किया जाएगा.
सिर्फ 2 दस्तावेज: अगर आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड है, तो आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे.
रिन्यूअल (Renewal) के नियमों में ढील
यदि आपके पुराने पासपोर्ट और वर्तमान जानकारी में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, तो रिन्यूअल के लिए दोबारा पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी. इससे रिन्यूअल प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी.
बच्चों और सिंगल पेरेंट्स के लिए राहत
अब बच्चों के पासपोर्ट के लिए माता-पिता दोनों की मौजूदगी या दोनों का नाम देना हमेशा अनिवार्य नहीं होगा. सिंगल पेरेंट्स या कानूनी अभिभावक अब आसानी से केवल अपने नाम पर बच्चे का पासपोर्ट बनवा सकेंगे.
छोटे शहरों में नई सुविधाएं
सरकार 15 फरवरी के बाद से देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में नए डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) खोलने जा रही है. इससे आपको जिला मुख्यालय या बड़े शहरों तक दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक्स
पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) पर अब फोटोग्राफ लेने की प्रक्रिया को और अधिक सटीक बनाया गया है. QR कोड आधारित नए स्मार्ट पासपोर्ट (ई-पासपोर्ट) की छपाई अब और तेज होगी.
पासपोर्ट बनवाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपके आधार, पैन और मार्कशीट में नाम और जन्मतिथि एक समान हो. छोटे से अंतर से भी आवेदन रिजेक्ट हो सकता है. अगर आप नया पासपोर्ट बनवा रहे हैं, तो अब आपको चिप वाला ई-पासपोर्ट (e-Passport) मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान इमीग्रेशन को बहुत तेज कर देता है.




