नई दिल्ली, वर्ल्ड कप 2023 : वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है और टी-20 क्रिकेट का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है. कोरोना महामारी के बाद वनडे क्रिकेट में दर्शक अब कम दिलचस्पी ले रहे हैं.
ऐसे में आने वाले दिनों में आईसीसी की चिंता में और भी इज़ाफा हो सकता है. टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए अब वनडे क्रिकेट में प्रसारक जुटाना भी भारी पड़ रहा है.
उनका मानना है कि दर्शक 7 घंटे वाले वनडे मैच में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में क्या आने वाले दिनों में वनडे फॉर्मेट बंद होने वाला है ऐसे में आने वाले वर्ल्ड कप 2023 पर भी खतरा मंडरा सकता है, क्या है पूरा मामला, आईए जानते हैं इस आर्टिकल में.
दरअसल आईसीसी डरबन में भविष्य में वनडे क्रिकेट के लिए एक बैठक करेगी. वहीं इस मसले पर बात करते हुए आईसीसी के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि, विश्व कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 करीब होने के बावजूद भी दर्शक वनडे क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं.
कोविड-19 के बाद से दर्शकों ने टी-20 सीरीज़ की बढ़ते क्रेज़ के बाद वनडे क्रिकेट में कम इंटरेस्ट लिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि केवल भारत जैसे देश ही 50 ओवर के मैच वाले विश्व कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट में भीड़ जुटा सकते हैं.
आईसीसी के बोर्ड ने बात करते हुए बताया कि प्रसारक भी टेस्ट सीरीज़ या फिर टी-20 सीरीज़ के लिए अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. आज के ज़माने में वनडे क्रिकेट में अब पैसा लगाने वाले लोग नहीं रह गए हैं, जिसको लेकर आईसीसी डरबन में होने वाली बैठक पर चर्चा करेगी.
बहरहाल अब आईसीसी वनडे संकट पर क्या एक्शन लेती है, अब ये आने वाला समय बताएगा. आपको बता दें कि वनडे में कम दिलचस्पी होना,आईपीएल और दुनिया की बढ़ते टी-20 लीग भी एक बड़ी वजह है, जिसका क्रेज केवल एक देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रहा है.




