ND vs SA T20 World Cup Final: किसका पलड़ा है भारी, किसके हाथ लगेगी हार, कौन जीतेगा बाज़ी

नई दिल्ली, रोहित शर्मा और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भिड़ने को तैयार है। एक तरफ टीम इंडिया है जो तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में खेल रही टीम इंडिया है तो दूसरी तरफ पहली बार फाइनल में दक्षिण अफ्रीका।

भारतीय टीम साल 2013 से अबतक कोई आईसीसी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका इससे पहले केवल एक बार 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी(आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी) के फाइनल में पहुंची और खिताब जीतने में सफल रही। उसके बाद से उसका आईसीसी खिताब का इंतजार बदस्तूर जारी है और चोकर्स का टैग ढो रहा है। ऐसे में दोनों टीमें शनिवार को खिताब अपने नाम करने की पुरजोर कोशिश करेंगी। ऐसे में कांटे की टक्कर प्रशंसकों को देखने को मिलेगी।आइए जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय टी20 में अबतक दोनों के बीच कैसी रही है भिड़ंत और आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी दिख रहा है।

 

भारत ने अपना पहला टी20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2006 में खेला था। उसके बाद से अबतक दोनों का सबसे छोटे फॉर्मेट में 26 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें 14 बार बाजी टीम इंडिया के और 11 बार दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी है। जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। कुल मिलाकर दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई है।

दोनों के बीच न्यूट्रल वेन्यू में अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 3 मैच में भारत और 2 में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा।

टी20 विश्व कप की बात की जाए तो दोनों का इसमें 6 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें 4 बार जीत टीम इंडिया के और 2 बार दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा इस लिहाज से द. अफ्रीका के खिलाफ भारी नजर आ रहा है।

Related Posts