ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं मोदी, उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए लेकिन देश को संकट में नहीं डालना चाहिए: केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी की कमी को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पूरे देश में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है।

देश में LPG का उत्पादन लगभग 50% तक घट चुका है। LPG पर निर्भर कई उद्योगों की फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, जिसकी वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।

सरकार ने आदेश जारी किया है कि Restaurants और Hotels को LPG सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इस फैसले के कारण देश के बड़े शहरों में कई Restaurants और Hotels बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस समय देशभर में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, और अगर यही हालात रहे तो लोगों को अपनी शादियां तक टालनी पड़ सकती हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, मोदी जी ने भारत को एक गंभीर संकट में डाल दिया है। आज अमेरिका और इज़रायल ने Iran पर हमला किया हुआ है। जवाब में ईरान ने Strait of Hormuz पर नियंत्रण कर लिया है और वहां से केवल Russia और China के जहाज़ों को ही गुजरने दिया जा रहा है। लेकिन इस नाज़ुक समय में पीएम मोदी ने भारत की Non-Aligned Policy की धज्जियां उड़ा दीं। अपने पुराने मित्र देश ईरान का साथ देने के बजाय वे United States और Israel के साथ खड़े नज़र आए। इतना ही नहीं, युद्ध शुरू होने से ठीक एक दिन पहले वे इज़रायल जाकर इजरायली राष्ट्रपति Benjamin Netanyahu को गले लगाकर आए।

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। हालात ऐसे दिख रहे हैं मानो भारत जैसे महान देश को अमेरिका का उपनिवेश बना दिया गया हो। ट्रंप जो भी आदेश देते हैं, मोदी जी उसे मानो ‘जी हुज़ूर’ कहकर स्वीकार कर लेते हैं। आज स्थिति यह है कि हमारे प्रधानमंत्री को कमजोर बताया जा रहा है और उन्हें Blackmail किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। यहां तक कि अमेरिका के छोटे-छोटे अधिकारी भी भारत के प्रधानमंत्री का मज़ाक उड़ा रहे हैं। आख़िर ऐसी क्या मजबूरी है कि मोदी जी बार-बार ट्रंप के सामने झुक रहे हैं? अगर उन्हें लगता है कि ट्रंप के पास उनके कुछ ऐसे राज हैं जो सामने आने से उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए लेकिन देश को संकट में नहीं डालना चाहिए।

Related Posts