मुहर्रम के जुलूस में गुजरात और झारखंड मे हुआ बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से टकराये ताजिये, 6 लोगों की मौत कई घायल

अहमदाबाद, मुहर्रम के दौरान गुजरात के धोराजी में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धोराजी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया, जिसमें 24 लोगों को करंट लग गया।

इसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, ये घटना धोराजी के रसूलपारा इलाके में हुई। मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकराया गया। जिसके कारण 24 लोगों को करंट लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए धोराजी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद धोराजी पुलिस और जीईबी अधिकारी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे।

झारखंड के बोकारो में हाई टेंशन तार की चपेट में आया ताजिया

झारखंड के बोकारो में भी ऐसी ही एक घटना घटी है। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में मोहर्रम का ताजिया 11 हजार वोल्ट वाले हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Related Posts