दिल्ली में बड़ा हादसा, सांसदों के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, पीएम मोदी ने 2020 में किया था उद्घाटन

नई दिल्ली, दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस जगह ये आग लगी है वह नई दिल्ली में सांसदों के स्टाफ क्वार्टर बताए जा रहे हैं।

हालांकि ये आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में किया था। इसमें कई राज्यसभा सांसदों के घर होने की खबर भी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स राज्यसभा सांसदों के लिए एक आवासीय परिसर है, जो नई दिल्ली में डॉ. बिशम्भर दास मार्ग पर स्थित है। आग लगने के बाद वहां रह रहे लोगों में दहशत फैल गई है।

 

https://x.com/ANI/status/1979469100234469377?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1979469100234469377%7Ctwgr%5Ec80f2c247a4d7d95844df57cd499c45782b44322%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

आग बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों में से एक में लगी है, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। ये संसद से केवल 200 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है।

Related Posts