क्या यही प्यार है : प्रेमी प्रेमिका ने अलग रहने के डर से दोनों ने जंगल में पिया जहर, प्रेमी की मौत

ठाकुरद्वारा,  क्षेत्र के शरीफ नगर गांव में प्रेमी-युगल ने जहर खा लिया। दोनों गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पड़े मिले। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों ने अलग-अलग जगह रिश्ता तय होने पर आत्मघाती कदम उठाया है। ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में लड़की का उपचार चल रहा है। शरीफ नगर निवासी कमलदीप (19) पुत्र दुर्योधन का गांव की रहने वाली 12 वीं की छात्रा (17) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

दोनों एक ही जाति के हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन युवक के परिजन प्रेमिका से शादी करने के पक्ष में नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। तब मामला पुलिस तक पहुंचा था। बाद में दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। इसके बाद कमलदीप को उसके परिजनों ने गांव से हटाकर उसकी बुआ के घर दूल्हापुर गांव भेज दिया था। उन्होंने कमलदीप की शादी भी कहीं तय कर दी। छात्रा का भी कहीं रिश्ता तय कर दिया गया था। जिसका पता चलने पर पर प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लिया।

दोनों बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे दूल्हापुर जाने वाले मार्ग पर गुलाब नगर गांव के पास जंगल में पहुंच गए। यहां पर उन्होंने ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एक ग्रामीण जंगल पहुंचा तो उसने दोनों को यहां पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर आए। दोनों को वहां से उठाकर शरीफ नगर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, तब तक कमलदीप की सांसें थम चुकी थीं। छात्रा को ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया

कमलदीप के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शरीफ नगर निवासी प्रेमी युगल करीब डेढ़ माह पहले भी घर से फरार हो गया था। दोनों का प्रेम उजागर हो जाने पर परिजनों ने उन पर पाबंदियां लगाने की कोशिश की तो कमलदीप अपनी प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया था। शिकायत के बाद कमलदीप के परिजनों पर पुलिस का दबाव पड़ने पर प्रेम युगल खुद ही कोतवाली पहुंच गया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों में पक्षों में बातचीत हुई लेकिन प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण तय हुआ था कि उसके बालिग होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी।

प्रेमिका के घर के सामने शव रखा

कमलदीप की जहर खाने से मौत होने के बाद परिजन उसके शव को प्रेमिका के घर के सामने ले गए। उन्होंने यहां शव रखकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि प्रेमिका के परिजनों ने ही ने ही कमलदीप की हत्या की है। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने उन्हें समझाया कि मामले की जांच के बाद के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस इसके बाद परिजनों ने वहां से शव हटा लिया। भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने भी मौके पर आकर कमलदीप की मौत पर दुख व्यक्त किया।

Related Posts