लखनऊ, SIR के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम कटेंगे – दूसरे नंबर पर प्रयागराज में 11.56 लाख नाम कटेंगे – सबसे कम महोबा में 85354 वोटरों के नाम बाहर होंगे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे।
सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में काटे जाएंगे। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज में 11.56 लाख और तीसरे नंबर पर कानपुर नगर में 9.02 लाख वोटरों के नाम कटेंगे। यह स्थानांतरित, अनुपस्थित व जिनकी मृत्यु हो गई है वह मतदाता हैं। महोबा में सबसे कम 85354 वोटरों के नाम ही कटेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से शुद्ध मतदाता सूची बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अब 31 दिसंबर को जो ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। अभी जो मतदाता सूची थी उसमें 15.44 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। अब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटेंगे तो अब जो ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी उसमें 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। यूपी में एसआईआर की तारीख दो बार बढ़ाई गई और उसमें स्थानांतरित, मृत, अनुपस्थित, डुप्लीकेट व अन्य कारणों से गायब मतदाताओं को ढंढ़ने के लिए सघन अभियान चलाया गया। बीएलओ के साथ-साथ राजनीतिक दलों के बीएलए को भी बूथवार ऐसे मतदाताओं की सूची सौंपी गई। फिलहाल बुंदेलखंड के जिलों में सबसे कम मतदाताओं के नाम कटेंगे महोबा के अलावा हमीरपुर में 90561, ललितपुर में 95450, चित्रकूट में एक लाख और श्रावस्ती में 1.34 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे। ……………………………………………………… इन 10 जिलों में कटेंगे सबसे ज्यादा नाम जिला मतदाताओं के नाम कटेंगे लखनऊ 12 लाख प्रयागराज 11.56 लाख कानपुर नगर 9.02 लाख आगरा 8.36 लाख गाजियाबाद 8.18 लाख बरेली 7.14 लाख मेरठ 6.65 लाख गोरखपुर 6.45 लाख सीतापुर 6.23 लाख जौनपुर 5.89 लाख ……………………………………………. इन जिलों में सबसे ज्यादा मतदाता गायब मिले जिला गायब मतदाता लखनऊ 4.27 लाख प्रयागराज 3.67 लाख गाजियाबाद 3.19 लाख कानपुर नगर 3.10 लाख आगरा 2.96 लाख …………………………………………….. इन जिलों से सबसे ज्यादा स्थानांतरित हुए मतदाता जिला स्थानांतरित मतदाता लखनऊ 5.35 लाख प्रयागराज 4.88 लाख कानपुर नगर 3.91 लाख गाजियाबाद 3.59 लाख आगरा 3.36 लाख …………………………………………………….. इन जिलों में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता जिला पहले से पंजीकृत प्रयागराज 1.07 लाख बहराइच 88 हजार गोरखपुर 79 हजार जौनपुर 72 हजार बरेली 60 हजार ………………………………………………. इन जिलों में सबसे अधिक मृतक मतदाता मिले जिला मृतक मतदाता प्रयागराज 1.73 लाख गोरखपुर 1.32 लाख सीतापुर 1.29 लाख लखनऊ 1.28 लाख बरेली 1.15 लाख ……………………………………………….. इन जिलों में अन्य कारणों से नहीं मिले वोटर जिला अन्य कारण वाले मतदाता लखनऊ 59 हजार मेरठ 43 हजार आगरा 43 हजार गाजियाबाद 42 हजार आजमगढ़ 28 हजार ………………………………………………… एसआईआर का नंबर गेम जिन वोटरों के नाम कटेंगे उनकी कुल संख्या – 2.89 करोड़ श्रेणीवार नाम कटने वाले मतदाताओं की संख्या 1. स्थाई स्थानांतरित मतदाता – 1.29 करोड़ 2. मृतक वोटर – 46.23 लाख 3. ढंढ़े नहीं मिले व गायब वोटर – 79.52 लाख 4. पहले से पंजीकृत वोटर – 25.47 लाख 5. अन्य कारण वाले वोटर – 7.74 लाख




