नई दिल्ली, सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट बीते डेढ़ महीने में देखने को मिल रहा है। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखा जा रहा है।
29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स लिमिटेड के अनुसार 2 अप्रैल 2026 की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 134293 रुपये पर आ गया है। तब से अबतक सोने की कीमतो में 41047 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का रेट 1.52 लाख रुपये गिरा
29 जनवरी 2026 को चांदी का रेट 379888 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। 2 अप्रैल को 227813 रुपये के किलोग्राम के स्तर पर आ गया था। चांदी की कीमतों में 1.52 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले एक महीने में क्या रही स्थिति
सोने की कीमतों पिछले एक महीने के दौरान 33178 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। 2 मार्च 2026 की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये के स्तर पर था। 2 मार्च 2026 को चांदी का रेट 289848 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर था। तब से चांदी की कीमतों में 62035 रुपये किलोग्राम के स्तर पर गिरावट देखने को मिली है।
क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। युद्ध की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर है। लेकिन इसके बाद भी गोल्ड से दूरी बना रहे हैं। निवेशक मौजूदा स्थिति में डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं। डॉलर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
अस्थिरता का माहौल
युद्ध की वजह से दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लगातार देखने को मिल रही है। जिसने निवेशकों को सेंटीमेंट को तगड़ा झटका दिया है।
(सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट और तेजी के पीछे कई वजहें होती हैं। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर इन्वेस्टर्स को इन्वेस्ट करने की सलाह नहीं दी जा रही है।)




