प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, करोड़ों के थे मालिक, दुर्गंध आने पर मामले का हुआ खुलासा

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मलाका इलाके से बड़ी वारदात सामने आ रही है. यहां कोतवाली क्षेत्र के साउथ मलाका स्थित हिवेट रोड के एक मकान से एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद हुए है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तोड़ा तो शुरूआती जांच में अंदर तीन शव बरामद किए. हालांकि, बाद में उसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से चौथा शव भी बरामद किया गया.

प्रारंभिक जांच में शव करीब दो-तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं. शवों पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या का शक है. इस मामले के सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस परिवार के एक बेटे की तलाश कर रही है जो कई दिनों से गायब बताया जा रहा है.

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को घर के अंदर से आ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों ने काफी आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस जब मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो लोहे के गेट पर ताला लगा पाया. पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई तो स्तब्ध रह गई. घर के अंदर अलग-अलग कमरों में 3 लोगों के शव पड़े हुए थे. मृतकों की पहचान वीरेंद्र वैश्य (70 वर्षीय ), वीरेंद्र की पत्नी अनीता (65 वर्षीय), अविवाहित बेटी मीनाक्षी (45 वर्षीय) और बेटे अभिषेक (40) के रूप में हुई है. DCP (शहर) मनीष शांडिल्य ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साउथ मलाका इलाके में एक घर से बदबू आने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने कहा, “पुलिस को बदबू आने की सूचना मिली तो पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घर की तलाशी ली तो वीरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी, उनकी बेटी और एक बेटा मृत हालत में मिले. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फॉरेंसिक टीम सभी सबूतों को एकत्र कर रही है.”

DCP (शहर) मनीष ने आगे कहा, “प्रथम दृष्टि में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक वीरेंद्र के दो बेटे थे. एक बेटे को 15-20 साल पहले ही आपराधिक प्रवृत्ति के बाद संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था. दूसरा बेटा, जो उनके साथ रह रहा था उसके साथ भी उनका विवाद बना हुआ था.”

https://x.com/PTI_News/status/2061991823317553446?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2061991823317553446%7Ctwgr%5Ea3fbc80358f7f725d7a2c0d83f1c602937f2da87%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र ने अपने मकान के निचले हिस्से में मार्केट बनवा रखी थी और उपर के हिस्से में वो अपने परिवार के साथ रहते थे. करीब 200 वर्ग गज का मकान है और उसके ग्राउंड फ्लोर में 14 दुकानें हैं, जिनमें से 12 किराये पर दिए हुए हैं, एक दुकान अभिषेक की और एक बेटी मीनाक्षी की है. पुलिस फिलहाल घर के हर कोने की जांच की जा रही है. पुलिस अब मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है और आगे की जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

Related Posts