उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तबीयत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया में कराया गया भर्ती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार शाम को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में एडमिट कराया गया. मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक उनके शरीर में सूजन की शिकायत है।

पिछले सप्ताह भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था. खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है. प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है.

गौरतलब है कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।उधर कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे. वहां उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है. जल्द ही उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा.

 

Related Posts