क्या नितीश कुमार कर सकते हैँ खेला, दिल्ली पहुंचते ही कर दिया बड़ा खुलासा, जानें किस भूमिका की तैयारी को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचने के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी पहुंचते ही नीतीश कुमार ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है.

जी हां नीतीश ने उस राज से पर्दा उठा दिया है कि वह राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ कब लेंगे. दिल्ली में वह दो दिन रहेंगे. इस बीच बिहार में नई सरकार को लेकर भी अहम चर्चा होना है. ये चर्चा एनडीए की बैठक में होगी. लेकिन इससे पहले नीतीशु कमार ने बताया दिया है कि वह कौन सी भूमिका रहेंगे उसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

नीतीश कुमार ने कहा है कि वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एमएलसी सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह साफ संकेत मिला कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

20 साल बाद केंद्र की राजनीति में वापसी

लगभग दो दशकों तक बिहार की राजनीति का केंद्र रहे नीतीश कुमार अब एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं. 2005 से लेकर अब तक (बीच में कुछ महीनों को छोड़कर) उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाई. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा, “20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे,” जिससे उनके नए राजनीतिक अध्याय की झलक मिलती है.

NDA में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज

नीतीश कुमार के इस कदम के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ही रहेगी नीतियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इससे संकेत मिलता है कि सत्ता का ढांचा तो स्थिर रहेगा, लेकिन नेतृत्व में बदलाव संभव है.

‘नीतीश मॉडल’ जारी रहने का दावा

बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने साफ कहा है कि राज्य में आगे भी “नीतीश मॉडल” ही लागू रहेगा. उनके मुताबिक, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने जो विकास की दिशा पकड़ी है, वह इसी मॉडल का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विकास का यही रास्ता आगे भी जारी रहेगा, चाहे नेतृत्व में बदलाव क्यों न हो.

परिवार की भूमिका पर भी चर्चा

इस राजनीतिक बदलाव के बीच निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है. हाल ही में उनके पार्टी से जुड़ने की खबरों ने अटकलों को हवा दी है कि क्या आने वाले समय में उन्हें राजनीति में बड़ी भूमिका दी जा सकती है. हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

बिहार की राजनीति में नया अध्याय

नीतीश कुमार की दिल्ली वापसी को बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. यह न केवल नेतृत्व परिवर्तन का संकेत है, बल्कि राज्य केंद्र के बीच राजनीतिक संतुलन को भी नए सिरे से परिभाषित कर सकता है.

बदलाव के बीच स्थिरता की कोशिश

कुल मिलाकर, नीतीश कुमार का यह कदम बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत देता है. जहां एक ओर नेतृत्व में बदलाव की संभावना है, वहीं दूसरी ओर “नीतीश मॉडल” को जारी रखने की बात कही जा रही है. अब सबकी नजर इस पर है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह बदलाव राज्य की राजनीति को किस दिशा में ले जाएगा.

Related Posts