नई दिल्ली, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते कम उम्र में ही लोग हार्ट संबंधी बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। कोलेस्ट्रॉल को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल एक दिन से नहीं बढ़ता है ,बल्कि ये धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करना शुरू करता है, जिसका सबसे बड़ा कारण कुछ ऐसी आदतें जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली होती हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए अपनी आदतों में कुछ बदलाव करना बहुत ही आवश्यक है।
डेली रूटीन की 5 आदतों में बदलाव करने से दिल की हेल्थ का ख्याल रखा जा सकता है, लेकिन इन्हें नजरअंदाज किया गया तो ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
खराब खानपान
खराब खानपान से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बहुत अहम योगदान देता है। सैचुरेटेड ट्रांस फैट्स धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। ड मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। दिल की सेहत के लिए सैचुरेटेड ट्रांस फैड्स से भरपूर फूड्स से दूरी बनाना बहुत ही आवश्यक है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड खाना लाभकारी हो सकता है। ओमेगा 3 ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है। ओमेगा 3 में दिल की सेहत को हेल्दी रखने वाली गुण भी अच्छी मात्रा में होते हैं।
तला-भुना और जंक फूड खाना
बर्गर, पिज्जा, समोसे, पकौड़े जैसे फूड्स में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट अधिक होते हैं। जंक फूड खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता हैं और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) घटाता हैं। ऐसे में तला-भुना और जंक फूड खाने से दूरी बनानी चाहिए।
फिजिकल एक्टिविटी
आजकल लोगों की दिनचर्या बिल्कुल बदल चुकी है। लोग सुबह देर से उठते हैं और रात में देर तक जागते हैं, इसके चलते डेली रूटीन प्रभावित होता है। फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, क्योंकि पूरे दिन बैठे रहने या बहुत कम एक्टिव रहने से फैट और कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा होता रहता है। शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। एक्सरसाइज न करने की वजह से भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।
प्रोसेस्ड फूड खाना
कुकीज, केक, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे प्रोसेस्ड फूड में हाई शुगर और ट्रांस फैट होते हैं। प्रोसेस्ड फूड ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं