फिर लौटेगी ठंड; चलेगी आंधी, गिरेगी बिजली, उत्तर से पश्चिम तक होगी भीषण बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली, देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इस बार एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम राज्यों को प्रभावित करेगा, जिससे आंधी-तूफान के साथ जमकर बादल बरसेंगे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे फिर से ठंड बढ़ सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी है। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जहां उत्तरी पाकिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ देखा गया तो वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा और उसके पड़ोस राज्य पर स्थित है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक नया पश्चिमी एक्टिव है और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को सक्रिय होगा, जो उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है और 5 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरसेंगे।

Related Posts