नई दिल्ली, देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की आंशका है,जिसमें दिल्ली भी शामिल है, आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं और बिजली चमकने की आशंका है, आईएमडी ने कहा कि बरसात के दौरान तूफानी हवाएं चलने की भी आशंका है।
जिन राज्यों में अलर्ट जारी है उनके नाम हैं दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान,एमपी और बिहार। आईएमडी ने कहा है कि जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तूफानी हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 50 किमी प्रतिघंटा होगी।
फरवरी में ही दिल्ली का पारा बढ़ने लग गया है, आईएमडी ने यहां पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि यहां पर 30-50 किमी प्रतिघंटा की आशंका रहेगी। आज अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली – 282 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -255 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -269 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 279 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -288 AQI
MP Weather update : एमपी में बरसेंगे बादल
भोपास ,इंदौर, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है , कुछ जगहों पर कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।
उदयपुर, जोधपुर, जयपुप, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, अलवर में भारी बारिश की आशंका है, बरसात के दौरान तेज हवाएं चलेंगी, इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें मौसम अपडेट को जरूर चैक करें।
UP Rain Alert: यूपी में रेन अलर्ट
लखनऊ, गोंडा, रायबरेली, प्रयागराज, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ में हल्की बारिश की आशंका है। तो वहीं बनारस, जौनपुर में मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी के शहरों में धूप निकलेगी, बारिश के बाद यहां पर पारा 30 डिग्री से ऊपर जा सकता है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी , हालांकि 20 फरवरी के बाद यहां के मौसम में तब्दीली होगी। तो वहीं चेन्नई समेत पूरे तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।




