Breaking News: लद्दाख में हुआ बड़ा हादसा, सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत

नई दिल्ली, लद्दाख से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई।

 

अधिकारियों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 9 जवानों के मारे जाने की खबर है।

 

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन बड़े हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी शहर से कुछ दूरी पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया।

अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत की आशंका है। जबकि एक सैनिक के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सैनिकों में एक जवान और 8 जेसीओ शामिल हैं।

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवान वीर गति को प्राप्त हुए। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।

 

इससे पहले 8 जवानों की मौत की खबर थी, लेकिन रक्षा अधिकारी, लद्दाख ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई और एक जवान घायल है।

Related Posts