उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं से लौट आई हाड़ कंपाने वाली ठंड, पश्चिम से पूरब तक बूंदाबांदी की संभावना, जानिए क्या है IMD का एलर्ट

लखनऊ, बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में मौसम काफी बदलता हुआ रहा। एक तरफ तेज धूप थी तो दूसरी तरफ ठंडी हवाएं पहाड़ों जैसी ठंड का अहसास करा रही थीं। दिनभर चली तेज उत्तरी पछुआ हवाओं के कारण धूप की तपिश कम महसूस हुई।

प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई, जिससे सुबह और शाम में ठंडी और सिहरन महसूस हुई। 7 फरवरी को प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। शनिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ेगी और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। शुक्रवार के लिए कहीं भी कोहरे या बादल का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।

7 फरवरी का मौसम कैसा रहेगा:

7 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रात में हल्की ठंड रहेगी, जो सुबह तक बनी रहेगी। जैसे ही धूप निकलेगी, मौसम अचानक गर्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, आईएमडी ने मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, बिजनौर, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह अनुमान सही नहीं निकला। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

8 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 फरवरी से 12 फरवरी के बीच प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन देर रात और सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 13 फरवरी के बीच प्रदेश के सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

होली से पहले हल्की सर्दी लौट सकती है:

मौसम विभाग के अनुसार, 10 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम प्रदेश को प्रभावित करेगा, जिससे हल्की बारिश हो सकती है। रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी बन सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, होली से पहले हल्की सर्दी वापस लौटने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे जा चुका है। बुधवार को अयोध्या और बुलंदशहर में सबसे कम तापमान 10℃ दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद में 10.2℃, मेरठ में 11.1℃, बहराइच में 11.4℃, फतेहपुर में 11.6℃, मुजफ्फरनगर में 11.6℃ और अलीगढ़ में 11.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को वाराणसी सबसे गर्म रहा, जिसका तापमान 30℃ था, जबकि इटाम में सबसे कम तापमान 6.7℃ दर्ज किया गया।

Related Posts