आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में उमड़ा बॉलीवुड, आलिया-करीना सहित इन सितारों से जगमग हुई महफिल

Mumbai एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन और अलेखा आडवाणी शुक्रवार (21 फरवरी) को एक बार फिर से विवाह बंधन में बंध गए। पिछले महीने क्रिश्चियन तरीके से शादी करने वाले आदर-अलेखा ने इस बार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कीइस वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सेलेब्स ने अपने आकर्षक लुक और पहनावे के साथ चार चांद लगा दिए। अधिकतर मौकों पर सबका ध्यान खींचने वालीं सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने यहां भी महफिल लूट ली। वह अपने रॉयल अंदाज में पहुंचीं।

 

रेखा ने काले रंग की सिल्क साड़ी के साथ बहुत हैवी जूलरी को कैरी किया था। आदर की भाभी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सीक्वेंस की पिंक साड़ी कैरी की, जिसके साथ मैचिंग कट स्लीव्स ब्लाउज पहना था। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी चोकर के साथ स्टड ईयररिंग्स पहने थे। इस लुक में उनका हेयरस्टाइल काफी अच्छा था। आदर की मामी एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण छा गईं। उन्होंने पीले रंग के लहंगे को कैरी किया जिसमें एक लॉन्ग कोटी और मैचिंग दुपट्टा था। आदर की ममेरी बहन करीना कपूर खान का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला।

 

उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी को कैरी किया। इसके साथ उन्होंने हरे रंग का नेकलेस, माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया था। शाहरुख खान की बेटी एक्ट्रेस सुहाना सफेद रंग के हैवी लहंगे को पहनकर पहुंची थीं। उनका सिंपल सोबर लुक अच्छा लगा। सुहाना की मां गौरी खान बेटी के साथ ट्विनिंग बैठाती नजर आईं। वो भी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को ढेर सारे पोज भी दिए।।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लाल रंग की साड़ी में हर किसी का दिल जीत लिया। साड़ी के साथ जूलरी और मेकअप काफी प्यारा लग रहा था। अनन्या के पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे भी मौजूद थीं। चंकी जहां ब्लैक सूट में नजर आए तो वहीं भावना लाल और हरे रंग के सूट में सुंदर लग रही थीं। निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने ऑफ व्हाइट लहंगे को चुना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी मेकअप के साथ अपने बालों को बांधा हुआ था और हाथ में एक पाउच लिए नजर आईं।

Related Posts