नई दिल्ली , देश में सभी बैंक गुरुवार को बंद रहेंगे। 7 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। छठ पूजा के मौके पर बैंक कई राज्यों में गुरुवार को बंद रहने वाले हैं।
ऐसे में ग्राहकों को बैंक छुट्टी को ध्यान में रखकर अपना काम निपटाना होगा। यहां उन राज्यों की लिस्ट दी है जहां गुरुवार को बैंक बंद रहेंगे। चेक करें RBI ने क्यों दी है छुट्टी।
गुरुवार 7 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक
गुरुवार को देश के कई राज्यों में छठ पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। छठ पूजा के मौके पर गुरुवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। छठ पूजा उत्तर भारत खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दिन को लेकर बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक हॉलिडे की घोषणा की है, ताकि लोग अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल हो सकें। बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम चालू रहेंगी, जिससे लोग आसानी से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
देश के इन राज्यों में गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक
7 नवंबर (गुरुवार): छठ पूजा संध्या अर्घ्य – बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद।
नवंबर महीने की बाकी छुट्टियां
8 नवंबर (शुक्रवार): छठ पूजा सुबह अर्घ्य और वांगला महोत्सव – बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद।
9 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – आरबीआई के नियमानुसार देशभर में सभी बैंक बंद।
10 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बैंक बंद।
17 नवंबर (रविवार): हॉलिडे।
18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद।
23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।
24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
| नवंबर 2024 | 1 | 2 | 7 | 8 | 12 | 15 | 18 | 23 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| अगरतला | • | |||||||
| अहमदाबाद | • | |||||||
| आईजॉल | • | |||||||
| इंफाल | • | |||||||
| ईटानगर | • | |||||||
| कानपुर | • | • | ||||||
| कोच्ची | ||||||||
| कोलकाता | • | • | ||||||
| कोहिमा | • | |||||||
| गंगटोक | • | • | ||||||
| गुवाहाटी | • | |||||||
| चंडीगढ़ | • | |||||||
| चेन्नै | ||||||||
| जम्मू | • | • | ||||||
| जयपुर | • | • | ||||||
| तिरुवनंतपुरम | ||||||||
| देहरादून | • | • | • | • | ||||
| नई दिल्ली | • | |||||||
| नागपुर | • | • | • | |||||
| पटना | • | • | ||||||
| पणजी | ||||||||
| बंगलूर | • | • | • | |||||
| बेलापुर | • | • | • | |||||
| भुवनेश्वर | • | |||||||
| भोपाल | • | • | ||||||
| मुंबई | • | • | • | |||||
| राँची | • | • | • | |||||
| रायपुर | • | • | ||||||
| लखनऊ | • | • | • | |||||
| श्रीनगर | • | • | ||||||
| शिमला | • | |||||||
| शिलांग | • | • | • | |||||
| हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश | ||||||||
| हैदराबाद – तेलंगाना | • |
नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट
| छुट्टियों की लिस्ट | दिन |
|---|---|
| दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्नड़ राज्योत्सव/गोवर्धन पूजा | 1 |
| दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस | 2 |
| सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) | 7 |
| सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव | 8 |
| ईगास-बग्वाल | 12 |
| गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा | 15 |
| कनकदास जयंती | 18 |
| सेंग कुत्सनेम | 23 |




