झगड़ा करने पर पत्नी ने पति को छत से ही नीचे फेंक दिया, हिला देगा वीडियो

नई दिल्ली, सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले किसी ने देखा होगा। वीडियो में एक पति-पत्नी के बीच तीखी बहस छत पर चल रही है,जो देखते ही देखते खतरनाक मोड़ ले लेती है।

बताया जा रहा है कि पति ने बेवजह अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। यह पूरी घटना किसी ने अपने कैमरे में कैद कर ली, और अब यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

https://x.com/rareindianclips/status/1910381701882146971?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1910381701882146971%7Ctwgr%5E60598aed2a7b5bb63b43f9ad7493cac97e4ec387%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष और एक महिला एक मिट्टी के घर की छत पर खड़े हैं। पुरुष गुस्से में कुछ कह रहा है,जबकि महिला उसका जवाब देती दिख रही है। अचानक महिला गुस्से में पुरुष को धक्का देती है और वह छत से नीचे गिर पड़ता है। आसपास के लोग इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पुरुष को गंभीर चोट आई या नहीं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे नकली बता रहे हैं, तो कुछ इसे पति-पत्नी के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा मान रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में संवाद की कमी और गुस्से के खतरनाक परिणामों पर चर्चा छेड़ दी है। वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Related Posts