आम आदमी को बड़ी राहत, बड़ी राहत! 22 सितंबर से इन चीजों पर नहीं लगेगा एक भी रुपया टैक्स, 0% GST वाले सामानों की लिस्ट

नयी दिल्ली,केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गुड्स और सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। केंद्र सरकार ने आम आदमी और मध्यम वर्ग के लिए GST दरों में बड़ी राहत दी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (03 सितंबर) ने बताया कि कई रोजमर्रा की वस्तुओं पर GST दर 18% या 12% से घटाकर 5% कर दी गई है। यानी अब 12% और 28% दरों के स्लैब को खत्म कर दिया गया है।

वहीं कुछ प्रोडक्ट पर 0% जीएसटी लगाने की घोषणा की गई है, यानी अब एक भी रुपया टैक्स नहीं लगेगा। यह नया GST दर 22 सितंबर, 2025 से लागू होगा। सरकार ने इसे ऐतिहासिक दिवाली गिफ्ट बताया है। इसका सीधा फायदा घरेलू बजट में राहत और रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से आम जनता को मिलेगा। ऐसे में आइए जानें किन-किन चीजों पर 0% GST लगने वाला है।

New GST Rates 2025: 0% GST वाले सामानों की पूरी लिस्ट

1. इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस: पहले 18%, अब 0% GST

अब टर्म लाइफ, ULIP, एंडोमेंट पॉलिसी जैसी सभी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों पर GST माफ कर दिया गया है। इसका उद्देश्य बीमा को आम आदमी के लिए किफायती बनाना और देश में बीमा कवरेज बढ़ाना है।

2. इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस पर 0% GST

अब सभी व्यक्तिगत हेल्थ पॉलिसी, जैसे फैमिली फ्लोटर पॉलिसी और वरिष्ठ नागरिकों की पॉलिसी पर भी GST नहीं लगेगा। यह कदम भी बीमा को सस्ता और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए उठाया गया है।

3. मानचित्र, चार्ट्स और ग्लोब: पहले 12%, अब 0% GST

4. पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन्स और पेस्टल्स: पहले 12%, अब 0% GST

5. अभ्यास बुक और नोटबुक: पहले 12%, अब 0% GST

6. इरेजर: पहले 5%, अब 0% GST

7. थर्मामीटर: पहले 18%, अब 0% GST

8. मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन: पहले 18%, अब 0% GST

9. सभी डायग्नोस्टिक किट और रेएजेंट्स: पहले 18%, अब 0% GST

रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर बड़ी बचत

  • हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम → 18% से 5%
  • मक्खन, घी, चीज़ और डेयरी स्प्रेड्स → 12% से 5%
  • पैकेज्ड नमकीन, भुजिया और मिक्सचर → 12% से 5%
  • बर्तन → 12% से 5%
  • दूध के लिए बोतलें, बच्चों की बोतलें और क्लिनिकल डायपर्स → 12% से 5%
  • सिलाई मशीनें और पुर्जे → 12% से 5%

▶️ किसानों और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा

  • ट्रैक्टर टायर और पार्ट्स → 18% से 5%
  • स्पेसिफाइड बायो-पेस्टीसाइड्स, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स → 12% से 5%
  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर्स → 12% से 5%
  • कृषि, बागवानी और फॉरेस्ट्री मशीनें (जैसे मिट्टी की तैयारी, खेती और कटाई के लिए) → 18% से 5%

Related Posts