ट्रंप और मस्क विवाद, टेस्ला के संस्थापक ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कैसा दिया जवाब, पढ़िए क्या है असली वजह

नई दिल्ली, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के बीच जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि इस बार एलन मस्क ने संयम दिखाते हुए महज 14 शब्दों में अपनी बात रखी।

लोगों को उम्मीद थी कि मस्क एक बार फिर ट्रंप को लेकर कुछ चौंकाने वाला दावा कर सकते हैं। क्योंकि ट्रंप ने मस्क को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है और यहां तक कह डाला कि उन्हें ‘डिपोर्ट’ किया जा सकता है… यानी अमेरिका से निकाला जा सकता है।

पहले पूरा विवाद जान लेते हैं

यह विवाद तब शुरू हुआ जब राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार रात को मस्क के खिलाफ एक तीखा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि मस्क को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सब्सिडी के बिना अपनी कंपनी बंद करनी पड़ सकती है और उन्हें दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ सकता है। ट्रंप ने लिखा, “एलन मस्क को पता है कि मैं ईवी मैंडेट के सख्त खिलाफ हूं, फिर भी उन्होंने मेरा समर्थन किया। सब्सिडी के बिना, मस्क को शायद अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़े। न रॉकेट लॉन्च होंगे, न सैटेलाइट, न इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन। अमेरिका को इससे भारी बचत होती।” ट्रंप ने यह भी कहा कि मस्क को अब तक की सबसे बड़ी सब्सिडी मिली है, और इसके बिना उनकी कंपनियां शायद टिक न पाएं। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह मस्क को निर्वासित करने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “हमें इस पर विचार करना होगा।”

इसी बयान में ट्रंप ने DOGE (डोज) का भी जिक्र किया- जो स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इसे मजाक में कहा या किसी एजेंसी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “क्या हमें DOGE से इस पर गहराई से नजर डालने को नहीं कहना चाहिए? बहुत पैसा बचाया जा सकता है! एलन को शायद वापस भेजना पड़े। क्या आप जानते हैं DOGE क्या है? वह राक्षस जो एलन को वापस खाने आ सकता है। कितना भयानक होगा, है ना?”

फिर आया एलन मस्क का जवाब

एलन मस्क कानूनी रूप से अमेरिका के नागरिक हैं। उन्होंने ट्रंप की इन टिप्पणियों पर बहुत ही नपे-तुले अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, “बहुत मन कर रहा है पलटवार करने का। बहुत ज्यादा मन कर रहा है। लेकिन फिलहाल खुद को रोक रहा हूं।” उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। हजारों यूजर्स ने इसे रीपोस्ट और लाइक किया, और कई लोगों ने मस्क के संयम की तारीफ की। वहीं, कुछ ने पुराने विवाद को याद किया जब मस्क ने ट्रंप को “झूठा” कहा था और उन पर जिम्मेदारी से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठाए थे, जिसमें जेफ्री एपस्टीन का नाम भी जुड़ा था। बाद में मस्क को उस बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।

अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है- क्या मस्क को ट्रंप के खिलाफ खुलकर खड़ा होना चाहिए? क्या ट्रंप एक निजी उद्योगपति पर निशाना साधने में मर्यादा लांघ रहे हैं? क्या यह सब 2024 की राष्ट्रपति चुनावी रणनीति का हिस्सा है? फिलहाल, एलन मस्क ने जवाब देने से खुद को रोके रखा है, लेकिन उनके शब्दों से साफ है कि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में यह टकराव और दिलचस्प मोड़ ले सकता है।

क्या है टकराव की वजह?

मस्क और ट्रंप के बीच टकराव राष्ट्रपति के अहम विधेयक को लेकर है। मस्क ने तीन दिन पहले ही विधेयक की आलोचना तेज कर दी थी और उनका तर्क था कि रिपब्लिकन सीनेटर जिस कानून को पारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी और उभरते उद्योग ठप पड़ जाएंगे। स्पेसएक्स कंपनी के भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह विधेयक “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या” के समान होगा।

कुछ घंटों बाद मस्क ने एक पोस्ट जारी कर दावा किया कि यदि विधेयक पारित हो गया तो वह एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। उन्होंने लिखा, “अगर यह पागलपन भरा विधेयक पारित हो जाता है, तो अगले ही दिन ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन हो जाएगा। हमारे देश को डेमोक्रेट-रिपब्लिकन पार्टी के विकल्प की जरूरत है ताकि लोगों के पास वास्तव में आवाज हो।” फिलहाल विधेयक पारित सीनेट से किसी तरह पास हो गया।

Related Posts