सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने पद्म श्री विद्या बिंदु सिंह को बनाया संस्था का संरक्षक

लखनऊ, “कैंसर मुक्त हो भारत अपना” मिशन को लेकर निरंतर जन जागरूकता अभियान चला रही सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने पद्म श्री विद्या बिंदु सिंह को संस्था का संरक्षक बनाया ।

इस अवसर पर पद्म श्री विद्या बिंदु सिंह ने संस्था के संरक्षक पद का सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्था के कैसर मुक्त हों भारत अपना जन जागरूकता मिशन कि सराहना कि इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका सुमेदा नीलू त्रिवेदी ने पद्म श्री विद्या बिंदु सिंह को संस्था कि संरक्षिका बनाये जाने पर उन्हें फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पद्म श्री विद्या बिंदु सिंह ने अपनी लिखी पुस्तिका संस्था के सदस्यों को उपहार स्वरूप भेंट कि, इस अवसर पर संस्था की तरफ से डॉ मयंक मोहन, सुधा शुक्ला,श्रुति अवस्थी,पूनम, पियूष श्रीवास्तव, कुमार रवि,प्रज्ञा सिंह,भारती सिंह, किरण यादव आदि मौजूद रही।

Related Posts