दर्दनाक हादसा: 300 यात्रियों से भरी नाव गहरे पानी में डूबी, 78 की मौत; ‘टाइटैनिक’ से भी भयावह दृश्य कैमरे में कैद

नई दिल्ली, मध्य नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में एक भीषण नाव दुर्घटना में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक नाव, जो 300 से ज्यादा लोगों को इस्लामी त्योहार से वापस ला रही थी, नदी में पलट गई।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद शनिवार को 17 और शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। स्टेट मैनेजमेंट एजेंसी के चीफ अब्दुल्लाही बाबा-आराह ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग एक धार्मिक समारोह से लौट रहे थे, जब अचानक यह दुर्घटना घटी। नाव में अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे। अब तक करीब 150 लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन कई लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। यह हादसा मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में जेब्बा बांध के पास नाइजर नदी में हुआ।

 

नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि नाव में 300 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 78 की मौत हो गई और करीब 150 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात यह दुर्घटना घटी। अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाव पलटने की असल वजह क्या थी।

 

https://x.com/C_NyaKundiH/status/1841841640438218774?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1841841640438218774%7Ctwgr%5E9549f8b3f5faef3a98ef2ad9f5eb39a7dd56c1ea%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (एनआईडब्ल्यूए) को इस दुर्घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पूरे देश में नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाने और सुरक्षा उपायों को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एनआईडब्ल्यूए को अंतर्देशीय जलमार्गों की निगरानी बढ़ाने और रात में नौकायन पर लगे प्रतिबंध के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस दुखद घटना से पूरे नाइजीरिया में शोक की लहर फैल गई है, और स्थानीय प्रशासन ने इस त्रासदी से निपटने के लिए पूरी कोशिशें जारी रखी हैं।

Related Posts