2600 रुपये ने पलटी किस्मत, करोड़पति बनी महिला ! उम्र के 56वें पड़ाव में चमकी किस्मत, मिली छप्पर फाड़कर दौलत

नई दिल्ली, किस्मत अगर पलट जाए, तो देखते ही देखते वो गरीब से अमीर बन जाते हैं. एक महिला की किस्मत ऐसी ही पलटी और वो सिर्फ कुछ हज़ार लगाकर करोड़पति बन गई. जिस घर और दौलत को पाने में लोगों की पूरी ज़िंदगी लग जाती है, उसे एक बेरोज़गार महिला ने सिर्फ 2600 रुपये के एक टिकट से हासिल कर लिया.

ये कहानी एलिज़ा याहिओग्लु (Eliza Yahioglu) नाम की महिला की है, जिसकी उम्र 56 साल है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने Omaze Million-Pound House Draw में £25 यानि भारतीय मुद्रा में करीब 2600 रुपये का एक टिकट लिया था. इस लकी ड्रॉ में महिला के हाथ एक 2 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग का एक फार्महाउस लगा और वो रातों रात करोड़पति बन गई.

बर्थडे पर करोड़पति बनने का गिफ्ट

एलिज़ा याहिओग्लु (Eliza Yahioglu) का 56वां बर्थडे उनके लिए कुछ अलग ही तोहफा लेकर आया. वे जब बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, तो उनके पति का फोन बजा. खुद महिला ने अपने पति को पार्टी के दौरान फोन उठाने में बड़बड़ाते हुए कुछ कहा भी लेकिन अगले ही पल उसकी ज़िंदगी बदल चुकी थी. ओमेज़ प्रेज़ेंटर ने खुद उनके घर आकर उनकी शानदार जीत की न्यूज़ दी थी, जिसे उनके बेटे ने रिसीव किया. महिला का कहना है कि उसे ये सब सपना लग रहा था क्योंकि उन्होंने एक खूबसूरत प्राकृतिक जगह पर यॉर्कशायर के पास एक शानदार बंगला जीता था. इसके लिए न तो कोई मॉर्टगेज रखना था और न ही कोई स्टैंप ड्यूटी या लीगल फीस देनी थी.

एलिज़ा ने 2600 रुपये में ओमेज़ का सब्सक्रिप्शन लिया था, जिससे उसे ये जीत हासिल हुई. घर के साथ-साथ उन्हें 1 करोड़ का कैश प्राइज़ भी मिला है. इस ड्रॉ के ज़रिये ब्लड कैंसर के मरीज़ों के लिए 20 करोड़ से ज्यादा का फंड जुटाया गया है. इसके एक रेप्रेजेंटेटिव ने बताया कि यॉर्कशायर में खूबसूरत घर खरीदने के साथ-साथ एलिज़ा ने चैरिटी में भी योगदान दिया है. ऐसे शानदार इनाम के ज़रिये उन्हें काफी चैरिटी हासिल होती है, जिसे ब्लड कैंसर के मरीज़ों के कल्याण में लगाया जाता है. चूंकि एलिज़ा यॉर्कशायर की रहने वाली हैं, ऐसे में उनके लिए ये इनाम और भी खास हो जाता है.

Related Posts