चाचा भतीजे के घरेलू झगड़े में पेट्रोल डालकर लगाई आग, लखनऊ रेफर

लखीमपुर खीरी, शहर में घर के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। आरोप है कि भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। फिर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

शहर के मोहल्ला हिदायतनगर में रहने वाले अजय सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका भतीजे सुनील सिंह से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह दोनों में विवाद हो रहा था। तभी वहां अजय सिंह को दूध देने के लिए रोशन आ गया। इसी बीच सुनील ने अजय सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

 

पेट्रोल की कुछ छीटें रोशन पर भी पड़ी। इसमें दोनों झुलस गए। अजय सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। आग लगाने में सुनील के भी हाथ झुलस गए हैं। यह देखकर घर वालों में हड़कंप मच गया। वह झुलसे अजय सिंह को लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चले इलाज के बाद उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उनको लेकर लखनऊ गए है। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts